-
Advertisement
Una में विशेष बच्चों के साथ खेली Holi, डीजे की धुन पर झूमे नौनिहाल
Last Updated on March 10, 2020 by
ऊना। त्योहारों की खुशी में हर किसी का शामिल होने का मन करता है। बात फिर रंगों के त्योहार की हो तो हर बच्चे का मन जरूर ललचाता है, किसी का पिचकारी चलाने का तो किसी का गुलाल उड़ाने का लेकिन अक्सर देखा जाता है कि विशेष बच्चे इस तरह के त्योहारों (Festivals) से दूर रहते हैं। इस बार ऊना प्रशासन के सराहनीय पहल करते हुए ऊना के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले विशेष बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाया।
यह भी पढ़ें: खाई में गिरा टिप्पर, 108 Ambulance की मदद से अस्पताल पहुंचाए दो घायल युवक
विशेष बच्चों (Special children) के साथ होली मनाने के लिए डीसी ऊना के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीसी ऊना संदीप कुमार सहित जिला के कई अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारवाले शामिल हुए। इस दौरान डीसी ऊना सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विशेष बच्चों के साथ जमकर होली मनाई। अधिकारियों और विशेष बच्चों ने एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया, वहीं रंग-बिरंगे फूलों से भी होली खेली। इस दौरान सभी अधिकारियों और विशेष बच्चों ने डीजे पर डांस भी किया।
डीसी ऊना ने कहा कि विशेष बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और इन बच्चों के आने से उनकी होली (Holi) भी विशेष हो गई है। जिला प्रशासन की इस पहल की जिला के बुद्धिजीवी वर्ग ने भी जमकर सराहना की है। बुद्धिजीवियों की मानें तो विशेष बच्चो के साथ त्योहार मनाने से आम लोगों में बेहतरीन संदेश जाएगा।