-
Advertisement

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के पहले दिन डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर से महाकुंभ (Mahakumbh 2025) की शुरुआत हो चुकी है। पौष पूर्णिमा ( Poush Purnima) पर महाकुंभ में त्रिवेणी संगम तट पर रिकार्ड डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। 12 किमी एरिया में बने स्नान घाट श्रद्धालुओं से भरे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुंभ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बताया।
आज करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन है! महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में शुरू हो रहा है, जो आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाएगा।
यह भारत की कालातीत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का उत्सव मनाता है। pic.twitter.com/ZXDPbFzaaI
— MahaKumbh 2025 (@MahaaKumbh) January 13, 2025
हिंदू धर्म के सबसे बड़े धर्म उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। 13 जनवरी से शुरू होकर महाकुंभ का पावन पर्व 26 फरवरी तक चलेगा। यह महाकुंभ 144 सालों के बाद आया है और इसलिए इसे बेहद खास माना जा रहा है। महाकुंभ को लेकर गूगल ने भी खास फीचर शुरू किया। महाकुंभ टाइप करते ही पेज पर वर्चुअल फूलों की बारिश हो रही है महाकुंभ का पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) 14 जनवरी को किया जाएगा। 60 हजार जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में लगे हैं। पुलिस कर्मी स्पीकर से लाखों की संख्या में आई भीड़ को मैनेज कर रहे हैं। जगह-जगह कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।