-
Advertisement
Sundernagar: चुनाव ड्यूटी में तैनात Home Guard के जवान को आया चक्कर, Mandi अस्पताल रेफर
Last Updated on January 10, 2021 by Sintu Kumar
सुंदरनगर। नगर परिषद सुंदरनगर (nagar Parishad Sunder Nagar) के भोजपुर वार्ड में चुनाव में ड्यूटी (election duty) पर खड़ा होमगार्ड जवान चक्कर खाकर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना जहां चुनावों में लगाए अधिकारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल छोड़ गई। वहीं, चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व पुलिस के जवान भी घायल की मदद नहीं कर पाए और ना ही एंबुलेंस बुलाई गई। गंभीर घायल जवान को निजी वाहन से सुंदरनगर नागरिक अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। होमगार्ड के घायल जवान (Home Guard Jawan) जंजैहली निवासी कपूरचंद सुबह से नगर परिषद के चुनावों को लेकर भोजपुर पोलिंग बूथ (Polling booth) पर ड्यूटी पर तैनात था।
यह भी पढ़ें: Solan: लैंटल डालते UP के मजदूर का फिसला पैर, नीचे गिरने से गई जान
ड्यूटी पर खड़े खड़े अचानक कपूरचंद को चक्कर (dizziness) आया वह गिर पड़ा। गिरने से उसके मुंह पर भी चोटें आई हैं। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी, यहां विभिन्न प्रत्याशियों के बूथ पर लगाए स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से अचेत कपूर चंद को सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने तुरंत घायल (Injured) का उपचार शुरू किया। काफी देर के बाद उसकी हालत को देखकर उसे जोनल अस्पताल मंडी (Zonal Hospital Mandi) रेफर किया गया है। डीएसपी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात जवान कपूरचंद अचानक बीमार पड़ गया है, उसके परिजनों को सूचित किया गया है। एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने कहा कि जानकारी मिली हैए जवान की उचित मदद के आदेश किए गए हैं।