-
Advertisement
मैड़ी मेले में Duty देने आए Kangra के होमगार्ड जवान का पहाड़ी से फिसला पैर
Last Updated on March 3, 2020 by
ऊना। मैड़ी मेले में ड्यूटी देने आए होमगार्ड के जवान का पैर पहाड़ी से फिसल गया। घायल होमगार्ड के जवान (Home Guard jawan) को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल की टांग में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घायल होमगार्ड जवान की पहचान सतीश कुमार निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सतीश बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले (Maidi fair) में ड्यूटी (Duty) देने आया था कि चरणगंगा के समीप पैर फिसलने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सतीश की टांग में फ्रैक्चर बताया है और रेस्ट की सलाह दी है। डीएसपी मनोज जंबाल ने मामले की पुष्टि की है।