Home » हिमाचल •
मंडी » पन्ना प्रमुख सम्मेलन : पड्डल मैदान पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह
पन्ना प्रमुख सम्मेलन : पड्डल मैदान पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह
Update: Wednesday, November 28, 2018 @ 5:13 PM
मंडी। हिमाचल प्रदेश में पहली बार हो रहे बीजेपी के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शिरकत करने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पड्डल मैदान में पहुंच चुके हैं। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायकों ने गृह मंत्री का स्वागत किया।
राजनाथ सिंह चंडीगढ़ से मंडी हेलीकॉप्टर से आएं। इस सम्मेलन में करीब 30 हजार पन्ना प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।इसके बाद वे पन्ना प्रमुखों को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम को आठ सेक्टर्स में बांटा है और 750 जवान व नौ अधिकारी कानून व यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं।