- Advertisement -
सुंदरनगर। जिला मंडी के सुंदरनगर (Sundernagar) में होम क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करने और गाली-गलौज देने के साथ जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता चमन लाल पुत्र भगत राम निवासी अंबेडकर नगर सुंदरनगर ने पुलिस में दर्ज करवाए बयान कहा कि आरोपी मीना देवी, विजय पाल, संध्या देवी और अजय कुमार ने उसके आंगन में आकर उसे गाली-गलौज देने के साथ जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी मीना देवी, विजय पाल और संध्या को प्रशासन के दिशानिर्देशानुसार बाहरी राज्य से आने पर होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में रहने के आदेश भी जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने इन आदेशों की उल्लंघना करते हुए शिकायतकर्ता के आंगन में आकर गाली गलौज की। वहीं, सुंदरनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि सुंदरनगर थाना पुलिस द्वारा 4 आरोपी के खिलाफ शिकायतकर्ता के आंगन में घुसकर गाली.गलौजए जान से मारने की धमकी देना और होम क्वारंटाइन के नियमों की उलंघना करने पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
- Advertisement -