-
Advertisement
HomeFair | MataBhairava |Pandoh |
पंडोह स्थित माता भैरवा का त्रैवार्षिक होम मेला बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मेले में जहां माता की हार के सभी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वहीं, माता के गुर ने खेलते हुए सर्व सुख शांति और संपन्नता का आशीवार्द भी दिया। बता दें कि पंडोह स्थित माता भैरवा मंदिर परिसर में हर तीन वर्ष बाद मेले का आयोजन किया जाता है जिसे स्थानीय बोली में होम कहते हैं। इस मेले में मंदिर के अधीन आने वाले क्षेत्र के सभी लोग आकर अपनी हाजरी भरते हैं। मंदिर के अधीन आने वाले क्षेत्र को हार कहते हैं। मेले में गाजे-बाजे पर नाचते-गाते माता के जयकारों के साथ 3 शोभयात्राएं निकाली गई। माता की करंडी के समक्ष गुर खूब नाचे जिन्हें देखकर लोग भी खूब झुमते हुए नजर आए। माता की करंडी को पूरे रिति रिवाजों के साथ भंडार से होम स्थल पर पहुंचाया गया। माता के पुजारी नरेंद्र शर्मा ने सभी विधि-विधानों के साथ मेले की रस्मों को पूरा किया। सबसे पहले जरल स्थित मंदिर में माता की पूजा की गई और दूसरी पुजा नाहर सिंह देवता की की गई। तीसरी पूजा और सर्व शांति आशीर्वाद होम स्थल पीपल के पास किया गया। यहां माता के चार गुर जमकर नाचे और माता के गणों को खुश किया। यह नज़ारा अद्भुत था और इसे वहां मौजूद सभी लोगों ने देखा।
