- Advertisement -
नई दिल्ली। वाहन न्जिर्माता कंपनी होंडा ने इंडियन मार्केट में अपनी बहुप्रतीक्षित नई क्रूजर बाइक H’Ness-CB 350 को लॉन्च कर दिया है। रेट्रो स्टाइल वाली यह मॉडर्न क्लासिक बाइक कंपनी का प्रीमियम प्रॉडक्ट है, जिसे होंडा की BigWing डीलरशिप से बेचा जाएगा। ये बाइक खास तौर से रॉयल एनफील्ड बुलेट के क्लासिक 350 मॉडल को टक्कर देगी। इसका लुक आपको एक अलग अनुभव दे सकता है। Honda H’Ness CB 350 की स्टाइलिंग और थीम भी रेट्रो क्रुजर ट्रेंड को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह सीबी रेंज की अन्य बाइक्स की तरह ही है। कंपनी ने इस बाइक को फेस्टिव सीजन के ठीक पहले लॉन्च किया है।
Honda H’Ness CB 350 सब 400 cc सेगमेंट में लॉन्च की गई है। इसकी कीमत 1.90 लाख रुपए है। यह अक्टूबर से बाजार में मिलने लगेगी। कंपनी द्वारा बाइक की बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 5,000 रुपए का टोकेन अमाउंट जमा करना होगा। में सर्कुलर हेडलाइट, राउंड सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रोम फेंडर्स और क्रोम एग्जॉस्ट दिए गए हैं। बाइक दो वेरियंट- DLX और DLX Pro में उपलब्ध है। DLX Pro वेरियंट में ड्यूल-टोन पेंट स्कीम, ड्यूल हॉर्न और होंडा स्मार्टफोन वॉइस कंट्रोल सिस्टम जैसी खूबियां मिलेंगी। हालांकि, DLX Pro वैरिएंट के लिए ही डुअल टोन कलर्स उपलब्ध होंगे। ये नई बाइक किसी भी दुर्गम रास्ते पर आराम से दौड़ सकती है।
Honda H’Ness CB 350 में सिंगल सिलेंडर इंजन है। कंपनी इसे 6 कलर ऑप्शन में पेश करेगी। इसमें डुअल टोन ऑप्शन भी होंगे। इसमें एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.8 PS पर 5500 rpm और 30 Nm टॉर्क जनरेट करता है। Honda मोटरसाइकिल Honda H’Ness CB 350 की बिक्री कंपनी की बिग विंग (Big Wing) डीलरशिप्स के जरिए करेगी, क्योंकि यह एक प्रीमियम बाइक है। होंडा की यह नई मोटरसाइकल ड्यूल-चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल सिस्टम से लैस है। इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ 17-इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं।
- Advertisement -