-
Advertisement
Honey Trapping | Women | Obscene Messages |
Last Updated on December 16, 2021 by Vishal Rana
सदर थाना और मंडी जिला पुलिस की आईटी सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर पुरूषोतम धीमान ने शातिर को पकड़ने के लिए ऐसा जाल बिछाया कि शातिर गिरफ्तार होने के लिए अमृतसर से मंडी आ पहुंचा। जिसे पकड़ा गया है उसका नाम राजवीर सिंह है। 21 वर्षीय यह युवक तरन तारन अमृतसर का रहने वाला है। यह युवक सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर महिलाओं और लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था। मंडी की एक महिला को जब इसने अश्लील मैसेज भेजे तो उस महिला ने सदर थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई।