- Advertisement -
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की मिंधल पंचायत में एक मकान में आग (Fire) लग गई। इस आगजनी में एक घर जलकर राख हो गया। यह आग देर रात लगी। बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण इक्टठा हो गए और उन्हों कड़ी मशक्त के बाद घर की आग को तो किसी तरह बुझा लिया लेकिन घर के साथ बनाए गए एक अन्य मकान को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात मिंधल निवासी पंचायत सदस्य उदय चंद के पुश्तैनी घर में आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर इक्टठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इस आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग में इमारती लकड़ी और पशुओं के लिए रखा चारा जलकर राख हो गया है। आग लगने की सूचना पंचायत प्रधान ने पांगी प्रशासन को दी है और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
- Advertisement -