- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। राजधानी में बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। ताजा मामले में मैहली में गुरुवार सुबह ही एक मकान (House) पर डंगा गिर गया, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबा मकान के अंदर तक पहुंच गया और पत्थरों से मकान को काफी नुकसान हुआ है। मकान मालिक महेंद्र सिंह का कहना है कि सड़क (Road) और उसके घर के ऊपर बने मकानों का पानी भी उसी के खेत की तरफ आता था।
डंगे में पहले ही दरारें आई हुई थीं। बीती रात को भी डंगे का कुछ हिस्सा नीचे आ गया। सुबह आठ बजे सारा डंगा नीचे आ गया। मकान मालिक के अनुसार पांच लाख नुकसान हुआ है। महेंद्र सिंह का कहना है कि पांच साल पहले ये डंगा लगाया गया था। उन्होंने कहा कि डंगे में हल्की दरारें पहले ही आई थीं, लेकिन डंगा गिर जाएगा इसका अंदाजा नहीं था।
- Advertisement -