- Advertisement -
चंबा। पांगी के पुरथी गांव में आग से सास व दामाद के घर जल कर राख हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को सेवी देवी( 62) पत्नी लेख राज गांव पुरथी, तहसील पांगी के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सेवी देवी अपने घर में अकेली रहती है।
आग इतनी भयंकर थी कि साथ लगते सेवी देवी के दामाद आशन चंद पुत्र अमर चंद के घर में भी फैल गई। आगजनी में दोनों घर जल कर राख हो गए। आग से घरों में रखा सामान सहित 2 किलो ग्राम चांदी ,4 तोले सोना व 1 लाख रुपये की नगदी भी जल गई। सूचना मिलने पर पांगी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया।
- Advertisement -