- Advertisement -
नई दिल्ली। ये कहानी है अमेरिका में रहने वाली दो बहनों एनी और क्रिसी की। एनी जॉनसन और उसके पति जॉबी की कोई औलाद नहीं थी तो उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपनी साली क्रिसी को मां बनने के लिए राजी किया। चूंकि एनी और क्रिसी का पीरियड साइकल एक ही था तो एनी के गर्भाशय में भी दो भ्रूण डाले गए।
इस तरह दोनों बहनें एक साथ प्रेग्नेंट हुईं। उनकी डिलीवरी भी एक साथ हुई और एक साथ ही उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इन जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स भी एक ही है।
असल में क्रिसी खुद भी अपने जीजा की बहन के बच्चे की सरोगेट मां बनना चाहती थी।डॉक्टरों ने इस प्रक्रिया को शुरू करके एनी के एग्स को जॉबी के स्पर्म के साथ मिलाकर फर्टिलाइजर करना शुरू कर दिया। इस फर्टिलाइजर को डॉक्टरों ने दो ऐम्ब्रॉय क्रिसी के गर्भ में इन प्लांट कर दिए। ऐनी और उसकी बहन क्रिसी का पीरियड साइकिल एक ही था तो डॉक्टरों ने ऐनी को राय दी कि वह आखिरी चांस लेकर 2 ऐम्ब्रॉय अपने गर्भाशय में प्लांट करवा लेवे। एनी राजी हो गई और उसने ऐसा किया भी।
- Advertisement -