- Advertisement -
शिमला। कैबिनेट ने आउटसोर्स पर प्रदेश की 517 पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर 2322 कर्मी रखे जाने को लेकर सहमति दी है। साथ ही पंचायत इंस्पेक्टर के 6 खाली पदों को भरने को भी स्वीकृति मिली है। यह पद सीधी भर्ती के आधार पर अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।
इसके अलावा खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग में इंस्पेक्टर, ग्रेड -1 के तीन पदों को सीधे भरने के लिए मंजूरी भी दी गई है। यह पद भी अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति विभाग में एक पद जिला नियंत्रक का भरने को भी मंजूरी दी है।
कैबिनेट ने प्रत्येक जिला पुलिस मुख्यालय के लिए 13 बोलेरो खरीदने को भी मंजूरी दी है। यह वाहन आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय व्यापक आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के तहत खरीदे जाएंगे।
- Advertisement -