-
Advertisement
#HP_Corona: 394 नए केस और 740 हुए ठीक, 9 की गई जान- मौत का आंकड़ा 800 पार
Last Updated on December 14, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 394 मामले सामने आए हैं। वहीं, 740 ठीक हुए हैं। आज 9 कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 49375 पहुंच गया है। अभी 7251 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 41278 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 800 पार हो गया है। अब तक 802 की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में इन कर्मचारियों को #Covid वार्ड में ड्यूटी करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 107, मंडी में 97, शिमला में 77, हमीरपुर (Hamirpur) में 31, ऊना में 17, सोलन में 16, बिलासपुर व चंबा में 15-15, सिरमौर में 10, कुल्लू में 8 व किन्नौर में एक केस आया है। शिमला के 188, कांगड़ा के 171, किन्नौर के 100, सोलन के 61, मंडी के 47, हमीरपुर के 42, चंबा (Chamba) के 35, बिलासपुर व ऊना के 30-30, सिरमौर के 23 व कुल्लू के 13 कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुए हैं। आज के कोरोना बुलेटिन में ऊना के 47 मामले हैं। इसमें 30 मामले पिछले कल रात नौ बजे बुलेटिन के बाद आए थे। वहीं, 17 मामले आज आए हैं।
हिमाचल में आज 9 ने तोड़ा दम
हिमाचल में आज 9 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। मंडी में तीन, कांगड़ा व शिमला में दो-दो और हमीरपुर व ऊना में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में मनियारा गोपालपुर कांगड़ा (Kangra) के 54 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति को 7 दिसंबर को डीसीएचसी धर्मशाला (DCHC Dharamshala) में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह 6 बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। वहीं, 61 साल के व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। ऊना जिला में कोविड-19 संक्रमण के चलते 30वीं मौत दर्ज की गई है। जिला मुख्यालय के आजाद नगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग ने संक्रमण के दौरान जालंधर में दम तोड़ दिया। रैपिड एंटीजन में संक्रमित पाए जाने के बाद इस बुजुर्ग को हरोली के कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया था। जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए धर्मशाला के जोनल अस्पताल भेज दिया गया। धर्मशाला में भी इनकी सेहत में कोई सुधार ना आते देखे इन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज से इनके परिजन इन्हें पंजाब के जालंधर शहर उपचार के लिए लेकर गए। जहां इनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मंडी में 70, 70 व 74 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। शिमला (Shimla) में 66 व 71 वर्षीय महिला, हमीरपुर में 70 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है।
आज 4213 सैंपल मेंसे 3584 नेगेटिव, 237 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 4213 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 3584 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 392 की रिपोर्ट पेंडिंग है। आज के सैंपल में से 237 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 50 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। प्रदेश में अब तक 6 लाख 16 हजार 101 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 5 लाख 66 हजार 284 नेगेटिव पाए गए हैं। 49375 ही पॉजिटिव आए हैं। 442 की रिपोर्ट पेंडिंग है।
ऊना के आज के मामलों की डिटेल
जिला ऊना (Una) में कुल 17 पॉजिटिव मामले आए हैं। 13 दिसंबर को टांडा मेडिकल कॉलेज जांच को भेजे गए आरटी पीसीआर के 355 सैंपल से 16 पॉजिटिव पाए गए। ऊना उपमंडल के झलेड़ा निवासी 50 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय महिला और उसका 38 वर्षीय पुत्र, रैंसरी निवासी 14 वर्गीय किशोर, 47 वर्षीय पुरुष और उसका 18 वर्षीय पुत्र, बसाल निवासी 57 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। हरोली उपमंडल के टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एरिया के एक उद्योग से 49 वर्षीय पुरुष और 31 वर्षीय महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। बंगाणा उपमंडल के पडयोला निवासी 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। अम्ब उपमंडल के कुढी निवासी 54 वर्षीय पुरुष, अंब निवासी 27 वर्षीय महिला, कलरुही निवासी 52 वर्षीय महिला और उसका 28 वर्षीय पुत्र कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए। गगरेट उपमंडल के गोंदपुर बनेहड़ा निवासी एक ही परिवार से 31 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही। वहीं रैपिड एंटीजन में 13 दिसंबर को जांचे गए 104 सैंपल में से समूर कलां निवासी 54 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी महिला संक्रमित पाई गई।
यह भी पढ़ें: #Himachal में अब तक #Corona के 200 केस, 556 हुए ठीक- चार की मृत्यु
ऊना में पिछले कल 9 बजे के बाद आए मामलों की डिटेल
12 दिसंबर को टांडा मेडिकल कॉलेज जांच को भेजे गए सैंपल में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हरोली उपमंडल के सलोह गांव की 38 वर्षीय महिला और उसका 9 वर्षीय बेटा, लोअर पँजावर का 32 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ की 42 वर्षीय और 50 वर्षीय महिलाएं, रायपुर सहोडा का 21 वर्षीय युवक, देहलां की 57 वर्षीय महिला, हिल व्यू कालोनी झलेड़ा का 22 वर्षीय युवक, बहडाला की 27 वर्षीय युवती, चढ़तगढ़ का 40 वर्षीय पुरुष, छतरपुर की 48 वर्षीय महिला और दुर्गा कालोनी का 20 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए है। अंब उपमंडल के स्तोथर की 67 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय बच्ची, अंब का 51 वर्षीय पुरुष, मुबारिकपुर का 32 वर्षीय पुरुष, अंब स्थित इंश्यारेंस कंपनी का 59 वर्षीय कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गगरेट उपमंडल के अंबोआ का 42 वर्षीय पुरूष, कलोह का 48 वर्षीय पुरुष, अंबोटा के 34 वर्षीय और 42 वर्षीय पुरुष, मावा कोहला का 46 वर्षीय पुरूष, भंजाल का 43 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए है। बंगाणा उपमंडल के कुस्सान धुंधला की 50 वर्षीय महिला, बंगाणा की 46 वर्षीय महिला, चिल्ली की 37 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी कोरोना की चपेट में आए हैं। भंगाल नंगल पंजाब का 48 वर्षीय पुरुष, नया नंगल का 54 वर्षीय पुरुष और हमीरपुर जिला के सकरोह की 19 वर्षीय युवती कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं रैपिड एंटीजन में 12 दिसंबर को जांचे गए 71 सैम्पल्स में से 10 लोग संक्रमित पाए गए। ऊना जिला मुख्यालय की डीसी कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय कोर्ट कर्मचारी, उनकी 48 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी पत्नी, 18 वर्षीय बेटी और 16 वर्षीय बेटा, रक्कड़ कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल के ओयल निवासी 50 वर्षीय पुरुष और उनकी 48 वर्षीय पत्नी, पिरथीपुर निवासी 80 वर्षीय पुरुष और गोंदपुर बनेहड़ा निवासी 38 वर्षीय पुरुष में भी कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। अंब उपमंडल के चौआर निवासी 75 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group