-
Advertisement
#HP_Corona: आज आंकड़ा एक हजार पार, 589 ठीक- 11 की गई जान
Last Updated on April 16, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 1,034 नए मामले आए हैं। वहीं, 589 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज 11 की जान गई है। ऊना में चार, कांगड़ा, शिमला व सोलन में दो-दो व सिरमौर में एक की मृत्यु हुई है। ऊना जिला में 94, 70, 72 और 79 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। शिमला में 85 साल के व्यक्ति, 65 साल की महिला, कांगड़ा (Kangra) में 58 व 61 वर्षीय महिला और सोलन में 67 व 61 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। सिरमौर में 78 साल की महिला की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 73,353 पहुंच गया है। अभी 7,362 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 64,807 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1146 है।
यह भी पढ़ें: ये डिवाइस तोड़ सकता है कोरोना चेन! सोशल डिस्टेंसिंग ना होने पर ये ब्रेसलेट बरसाएगा डंडे
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 197, सोलन (Solan) में 170, मंडी में 151, सिरमौर में 99, हमीरपुर (Hamirpur) में 98, किन्नौर में 78, ऊना में 77, बिलासपुर में 58, शिमला में 49, चंबा (Chamba) में 35, कुल्लू में 19 व लाहुल स्पीति में 3 केस हैं। सोलन के 167, कांगड़ा के 111, शिमला के 69, हमीरपुर व मंडी के 52-52, ऊना के 43, सिरमौर के 32, बिलासपुर के 23, कुल्लू (Kullu) के 21, चंबा के 18 व किन्नौर का एक ठीक हुआ है।
आज 5,002 सैंपल में से 2,779 नेगेटिव, 331 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 5,002 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2,779 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1,892 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 331 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 246 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक 13 लाख 60 हजार 794 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 12 ला.ख 85 हजार 303 नेगेटिव रहे हैं। 73,353 पॉजिटिव आए हैं। अभी 2,138 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group