-
Advertisement
#HP_Corona: हिमाचल में आज 216 मामले और 552 ठीक- पांच की गई जान
Last Updated on December 30, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के 216 मामले आए हैं। वहीं, 552 कोरोना पॉजिटिव आज रिकवर हुए हैं। हिमाचल में आज पांच कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 54,896 पहुंच गया है। अभी 3,340 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 50,596 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 914 है।
यह भी पढ़ें: नए स्ट्रेन के हल्ले के बीच UK से लौटा #Kangra का व्यक्ति पॉजिटिव, पुणे भेजे सैंपल
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
शिमला में 43, कांगड़ा में 38, मंडी में 35, सोलन व ऊना में 24-24, सिरमौर में 17, बिलासपुर में 11, चंबा में 10, लाहुल स्पीति में सात, हमीरपुर में चार व कुल्लू में तीन मामले आए हैं। शिमला (Shimla) के 181, मंडी के 110, कांगड़ा के 71, कुल्लू के 40, सिरमौर के 33, बिलासपुर के 31, सोलन के 29, ऊना के 24, चंबा व हमीरपुर के 13-13 व किन्नौर के सात ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम #Shanta_Kumar की Corona संक्रमित पत्नी संतोष शैलजा का निधन, बेटे ने दी मुखाग्नि
हिमाचल में आज कोरोना डेथ की डिटेल
प्रदेश में आज पांच कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा (Kangra) व शिमला में दो और सिरमौर में एक ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में पूर्व सीएम शांता कुमार (Former CM Shanta Kumar) की पत्नी संतोष शैलजा का निधन हुआ है। वह 83 वर्ष की थीं। वह कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती थीं। उन्होंने आज सुबह करीब सवा चार बजे अंतिम सांस ली। आज उनका पालमपुर के आईमा स्थित श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे ने चिता को मुखग्नि दी। इस अवसर पर शांता कुमार भी मौजूद थे। वहीं हरनोटा जवाली कांगड़ा के 65 वर्षीय व्यक्ति ने भी आज दम तोड़ा है। व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। शिमला में 83, 58 व सिरमौर में 75 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: #Corona की नई स्ट्रेन के खिलाफ भी कारगर होगी वैक्सीन, संक्रमण के मामलों में आई कमी
8821 सैंपल में से 7873 नेगेटिव, 168 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 8821 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 7873 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 780 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 168 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 24 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। प्रदेश में अब तक कोरोना के सात लाख 52 हजार 545 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 6 लाख 96 हजार 847 नेगेटिव रहे हैं। 54894 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 804 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है।
यह भी पढ़ें: #Kullu में कोरोना कम्युनिटी स्प्रेड तो नहीं, पता लगाने पहुंची केंद्र की टीम- 500 के लिए सैंपल
ऊना में 24 मामले आए सामने
जिला ऊना (Una) में आज कोरोना से 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 29 दिसंबर को टांडा मेडिकल जांच को भेजे गए आरटी पीसीआर सैंपल में 04 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। हरोली उपमंडल के लुथरे की 41 वर्षीय महिला और ललड़ी की 41 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उपमंडल अंब के पंजोआ की 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। गगरेट उपमंडल के डंगोह खास की 49 वर्षीय महिला कोरोना की चपेट में आई है। वहीं रैपिड एंटीजन में 29 दिसंबर को जांचे गए 356 सैंपल में से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। ऊना उपमंडल के रक्कड़ कॉलोनी को 58 और 31 वर्षीय महिलाएं, ग्रीन एवेन्यू रक्कड़ कॉलोनी में एक ही परिवार की 80, 12 व 45 वर्षीय महिलाएं और 50 वर्षीय पुरुष, जलगरां टब्बा का 26 वर्षीय युवक और ऊना शहर की मसीत वाली गली का 69 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गगरेट उपमंडल के गगरेट वार्ड एक का 27 वर्षीय युवक, वार्ड 5 के 62, 60 व 53 वर्षीय पुरुष, वार्ड 2 का 51 वर्षीय पुरुष, वार्ड 3 का 44 वर्षीय पुरुष, वार्ड 6 का 47 वर्षीय पुरुष, कलोह का 46 वर्षीय पुरुष, एनएसी गगरेट के 46 और 20 वर्षीय पुरुष कोरोना की चपेट में आए है। अंब उमण्डल के मुबारिकपुर की 24 वर्षीय युवती और धुसाडा का 82 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।