-
Advertisement
#HP_Corona Update: आज टूटा रिकॉर्ड, एक हजार से अधिक केस- 978 ठीक
Last Updated on November 30, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) को लेकर सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। एक तरफ जहां आज एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। आज नए मामलों का आंकड़ा 1026 रहा है। वहीं, 978 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। एक हजार से अधिक मामले पहली बार आए हैं, वहीं इतने लोग भी पहली बार ही ठीक हुए हैं। वहीं, 12 लोगों की जान गई है। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 40 हजार पार हो गया है। अभी 40003 कुल मामले हैं। इनमें से 8606 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 30731 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 625 है।
यह भी पढ़ें: बिना सैंपल लिए #Corona पॉजिटिव करार दे दी #Una_DC Office की महिला पटवारी
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
शिमला में 398, मंडी में 161, कुल्लू में 120, सोलन में 81, कांगड़ा (Kangra) में 79, बिलासपुर में 45, ऊना में 41, हमीरपुर में 36, किन्नौर में 33, लाहुल स्पीति में 17, चंबा में 10 व सिरमौर में पांच मामले आए हैं। शिमला के 375, मंडी (Mandi) के 296, कुल्लू के 119, सोलन के 89, कांगड़ा के 38, बिलासपुर व चंबा (Chamba) के 17-17, सिरमौर के 14 व ऊना के 13 कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः #Mask ना लगाया तो हो सकती है आठ दिन की जेल, #Drone से रखी जा रही नजर
आज 12 कोरोना पॉजिटिव ने तोड़ा दम
हिमाचल में आज 12 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। इसमें मंडी और कुल्लू में तीन-तीन, कांगड़ा व शिमला (Shimla) में दो-दो, चंबा व हमीरपुर में एक-एक ने दम तोड़ा है। मंडी में 50, 70 वर्षीय पुरुष व 95 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। कुल्लू में 69, 70 वर्षीय महिला व 48 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 68 व 64 वर्षीय पुरुष, शिमला में 70 व 52 वर्षीय महिला की जान गई है। चंबा में 50 व हमीरपुर (Hamirpur) में 70 साल के व्यक्ति ने अंतिम सांस ली है।
यह भी पढ़ें: #Mukesh बोले- Corona संकट में आए दिन निर्णय बदलना #JaiRamGovt की बन गई है आदत
हिमाचल में आज 3873 सैंपल में से 2791 नेगेटिव, 416 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 3873 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2791 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 666 सैंपल की रिपोर्ट बाकी है। आज के सैंपल से 416 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 27 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक पांच लाख 25 हजार 941 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 85 हजार 245 नेगेटिव रहे हैं। 40003 ही पॉजिटिव आए हैं। अभी 693 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group