-
Advertisement
#HP_Corona: आज 220 ही मामले और 900 हुए ठीक- 6 की मृत्यु
Last Updated on December 31, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 220 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 900 कोरोना पॉजिटिव आज ठीक हुए हैं। आज प्रदेश में 6 लोगों की जान गई है। कुल आंकड़ा 55,114 पहुंच गया है। अभी 2,651 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 51,496 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 919 है।
यह भी पढ़ें: #Una में ब्रिटेन से लौटे एक अन्य व्यक्ति की हुई पहचान, घर में किया Isolate
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) में 40, सोलन में 38, शिमला में 31, चंबा व मंडी में 27-27, हमीरपुर में 15, बिलासपुर में 13, सिरमौर में 12, ऊना (Una) में 10, लाहुल स्पीति में 4 व किन्नौर में 3 मामले आए हैं। सोलन के 463, कांगड़ा के 199, मंडी (Mandi) के 84, शिमला के 50, कुल्लू के 34, चंबा के 18, बिलासपुर के 17, ऊना के 13, सिरमौर के 9, हमीरपुर के सात और किन्नौर के 6 ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Breaking: पूर्व सीएम Shanta की तबीयत ढीली, बेटे के साथ Chandigarh किए शिफ्ट
हिमाचल में आज कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज 6 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा, मंडी व शिमला में दो-दो ने जान गंवाई है। इनमें सभी पुरुष हैं। कांगड़ा में दो, मंडी व शिमला (Shimla) में एक-एक ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में बैजनाथ निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति को 20 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब पांच बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। ढुगियारी गगल कांगड़ा के 72 साल के व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति की मृत्यु 28 दिसंबर को घर पर ही हुई है। 29 दिसंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शिमला (Shimla) में 61, 50 और मंडी में 61 57 साल के व्यक्ति की जान गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona रिकवरी रेट 93 फीसदी पार, आज 667 ठीक- Active Case 2,679
आज 9,238 सैंपल में से 7,988 नेगेटिव, 149 ही पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 9,238 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 7,988 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1101 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 149 पॉजिटिव केस (Positive Case) हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के एक सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है। हिमाचल में अब तक सात लाख 61 हजार 753 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से सात लाख 05 हजार 537 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 55,114 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 1,102 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।