- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 567 मामले सामने आए हैं। वहीं, 268 ठीक हुए हैं। आज 6 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की जान गई है। ऊना में तीन, मंडी (Mandi), सिरमौर व कांगड़ा में एक-एक ने दम तोड़ा है। ऊना में 65, 60 और 95 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। मंडी में 65, सिरमौर में 66 व कांगड़ा में 51 साल के व्यक्ति की जान गई है। कांगड़ा में गगल तहसील इंदौरा के 51 साल के व्यक्ति ने अंतिम सांस ली है। व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। हिमाचल में कुल आंकड़ा 65,809 पहुंच गया है। अभी 3,828 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 60,855 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1063 है।
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक कांगड़ा (Kangra) में 111, सोलन में 109, ऊना (Una) में 78, शिमला में 58, हमीरपुर में 57, सिरमौर में 49, बिलासपुर में 39, चंबा में 32, कुल्लू में 27, मंडी में 6 और किन्नौर में एक मामला आया है। ऊना के 62, कांगड़ा के 55, सोलन के 52, सिरमौर (Sirmaur) के 39, शिमला में 25, हमीरपुर (Hamirpur) में 19, मंडी में 9, कुल्लू में 6 और चंबा (Chamba) में एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है।
हिमाचल में आज कोरोना के 4580 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4097 नेगेटिव (Negtive) पाए गए हैं। 203 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 280 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 33 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 12 लाख 86 हजार 940 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 12 लाख 20 हजार 895 नेगेटिव पाए गए हैं। 65,809 ही पॉजिटिव आए हैं। अभी 236 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
- Advertisement -