-
Advertisement
#HP_Corona: आज 79 केस, 3 जिलों में 57 मामले- तीन की गई जान
Last Updated on March 9, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 79 मामले आए हैं। वहीं, 73 ठीक हुए हैं। आज तीन कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की जान गई है। बिलासपुर में 77 वर्षीय महिला, ऊना में 79 और कांगड़ा में 75 साल के बुजुर्ग की जान गई है। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कुल आंकड़ा 59,197 पहुंच गया है। अभी 617 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 57,580 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 987 है।
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
सोलन में 25, बिलासपुर व कांगड़ा में 16-16, ऊना में सात, कुल्लू में पांच, मंडी में चार, शिमला (Shimla) में तीन और सिरमौर में दो मामले आए हैं। कांगड़ा के 56, हमीरपुर व शिमला के पांच-पांच, किन्नौर, सिरमौर व ऊना में दो-दो और सोलन में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब तक #Corona के 30 मामले, 73 ठीक- तीन ने तोड़ा दम
आज 3,961 सैंपल में से 2,824 नेगेटिव, 53 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 3,961 सैंपल (Sample) जांच को आए हैं। इनमें से 3,824 नेगेटिव रहे हैं। 84 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 53 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 11 लाख 35 हजार 122 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 10 लाख 75 हजार 841 नेगेटिव पाए गए हैं। 59,197 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 84 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group