-
Advertisement
#HP_Corona: नए मामलों और रिकवरी के साथ आज बना यह रिकॉर्ड, जानने के लिए पढ़ें खबर
Last Updated on December 24, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 437 मामले सामने आए हैं। वहीं, 594 ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 5 की जान गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 53392 पहुंच गया है। अभी 4629 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 47834 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 882 है। वहीं, आज रिकॉर्ड 10 हजार 22 सैंपल जांच को आए हैं। इसके साथ ही कुल सैंपल का आंकड़ा सात लाख के पार हो गया है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में अब तक #Corona के 162 मामले, 413 ठीक-तीन ने तोड़ा दम
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
मंडी में 97, कांगड़ा में 91, शिमला (Shimla) में 62, सोलन में 32, बिलासपुर व ऊना में 31-31, चंबा में 30, कुल्लू में 25, हमीरपुर में 24, किन्नौर व सिरमौर में पांच-पांच व लाहुल स्पीति में चार मामले आए हैं। कांगड़ा के 279, कुल्लू (Kullu) के 89, शिमला के 56, सोलन के 46, ऊना के 37, चंबा के 30, हमीरपुर के 26, बिलासपुर के 15, सिरमौर के 8, किन्नौर के सात व लाहुल स्पीति का एक कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुआ है।
हिमाचल में आज कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज पांच कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। मंडी में दो, कांगड़ा (Kangra) कुल्लू व चंबा में एक-एक की जान गई है। चंबा में 30 वर्षीय युवक की मृत्यु हुई है। मंडी में 75 वर्षीय महिला व 80 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। कांगड़ा में 62 साल, कुल्लू में 67 साल के व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
हिमाचल में आज रिकॉर्ड 10822 सैंपल आए जान को, 8456 नेगेटिव
हिमाचल में आज कोरोना के रिकॉर्ड 10822 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इनमें से 8456 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 2106 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 260 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के दो सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। प्रदेश में अब तक सात लाख 04 हजार 032 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 6 लाख 48 हजार 532 नेगेटिव रहे हैं। 53392 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। 2108 की रिपोर्ट का इंतजार है।