- Advertisement -
शिमला। सरकार ने यशवंत सिंह को नया सचिव (विधि) तैनात किया है। वे डॉ. बलदेव सिंह का स्थान लेंगे। डॉ. बलदेव सिंह पूर्व कांग्रेस सरकार में प्रधान सचिव (विधि) के पद पर तैनात थे। लेकिन, सरकार ने यशवंत सिंह को सचिव विधि लगाया है और इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इससे पहले हाईकोर्ट ने यशवंत सिंह की सेवाएं राज्य सरकार के अधीन कर दी थी। यशवंत सिंह अभी राज्य विधिक सेवा प्रधाकिरण के सदस्य पद पर तैनात थे। वहीं, डॉ. बलदेव सिंह को वापस प्रदेश हाईकोर्ट के अधीन भेज दिया है।
- Advertisement -