-
Advertisement
HPPSC सहायक अभियंता CBT परीक्षा 12 दिसंबर से होगी, जानें पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने सहायक अभियंता पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के जरिये हिमाचल प्रदेश सरकार की कंपनियों HPPTCL और HPPCL में काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एचपीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती के लिए सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 12, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा।
लोक सेवा आयोग की तरफ से बताया गया है कि उम्मीदवारों को दोपहर 12 तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से इलेक्ट्रिकल डिसिप्लिन की परीक्षा 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। वहीं, HPPTCL में इलेक्ट्रिकल और सिविल डिसिप्लिन की परीक्षा 13 व 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 554 को मिलेगी सरकारी नौकरी, HPSSC ने शुरू कर दी आवेदन प्रक्रिया-पढ़ें डिटेल
उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैध आईकार्ड भी लेकर जाना होगा।
आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि, सभी अंतरिम रूप से भर्ती हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त वेबसाइट से उम्मीदवारों को निर्देश के साथ अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र में ई-प्रवेश पत्र लाएं। परीक्षा और किसी भी उम्मीदवार को ई-प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र में सभी अभ्यर्थियों को कोरोना गाइड लाइन पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।
साथ ही किसी भी मामले में पूछताछ के लिए, उम्मीदवार आयोग के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक टेलीफोन नंबर 0177-2624313/ 2629739 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

