-
Advertisement
ब्रेकिंगः HPPSC ने इन 64 पदों पर निकाली भर्ती, 27 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन
Last Updated on March 7, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने 64 विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च तक किए जा सकते हैं। आयोग की सचिव राखिल काहलो ने पदों को भरने के लिए आवेदन मांगें जाने की पुष्टि की है। यह सभी 64 पद अनुबंद आधार पर भरे जाएंगे। यह पद तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण और मत्स्य पालन विभाग में भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग
लेक्चरर कंप्यूटर इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक) क्लास वन (राजपत्रित) के 9 पद भरे जाएंगे। इसमें 5 पद अनारक्षित एक्ससर्विस मेन (4 पद बैकलॉग सहित), 2 पद एसटी और एक-एक पद एससी और ओबीसी के लिए आरक्षित है। लेक्चरर एप्लाइड साइंस और ह्यूमैनिटी, अंग्रेजी क्लास वन (राजपत्रित) के दो पद और लेक्चरर एप्लाइड साइंस और ह्यूमैनिटी, मेथ क्लास वन (राजपत्रित) के दो पद भरे जाने के लिए आवेदन मांगें हैं।
यह भी पढ़ें: Graduate और 10वीं पास के लिए नौकरी, भरे जाएंगे ये पद
यह पद अनारक्षित एक्ससर्विस मेन (बैकलॉग), एससी और एसटी के लिए आरक्षित हैं। वहीं, लेक्चरर एप्लाइड साइंस और ह्यूमैनिटी, केमिस्ट्री क्लास वन (राजपत्रित) के तीन पद भरे जाने हैं। इसमें दो पद अनारक्षित एक्ससर्विस मेन (एक पद बैकलॉग) सहित और एक पद एससी के लिए आरक्षित रखा गया है। लेक्चरर आर्किटेक्चर (पॉलिटेक्निक) क्लास वन राजपत्रित का एक पद अनारक्षित एक्ससर्विस मेन से भरा जाना है।
वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट (पॉलिटेक्निक) क्लास वन राजपत्रित के दो पद भरे जाने के लिए आवेदन मांगें हैं। इसमें एक पद अनारक्षित और एक पद अनारक्षित एक्ससर्विस मेन के लिए आरक्षित है। लेक्चरर फार्मेसी क्लास वन (राजपत्रित) का एक पद अनारक्षित एक्ससर्विस मेन से भरा जाएगा। लेक्चरर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक) क्लास वन (राजपत्रित) के 12 पद भरे जाएंगे। इसमें 6 अनारक्षित, 2 अनारक्षित एक्ससर्विस मेन (एक पद बैकलॉग सहित), एक-एक पद ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एसटी और एससी के लिए रिजर्व हैं। लेक्चरर मैकेनिकल इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक) क्लास वन राजपत्रित के 9 पदों को आवेदन मांगें हैं।इसमें एक अनारक्षित, 3 अनारक्षित (एक बैकलॉग सहित), एससी के लिए 2, शारीरिक रूप से विकलांग (ऑर्थो), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए एक-एक पद आरक्षित रखा गया है।
लेक्चरर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग इन हिंदी (पॉलिटेक्निक) क्लास वन राजपत्रित के 6 पदों को ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं। इसमें एक बैकलॉग पोस्ट सहित 2 पद अनारक्षित एक्ससर्विस मेन, दो एससी, शारीरिक रूप से विकलांग (ऑर्थो) और ईडब्ल्यूएस के लिए एक-एक पद रिजर्व है। लेक्चरर सिविल इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक) क्लास वन राजपत्रित के 10 पद भरे जाने हैं। इन पदों में अनारक्षित एक्ससर्विस मेन के लिए 5, अनारक्षित वार्ड ऑफ एक्ससर्विस मेन के लिए एक, एससी के लिए दो, ईडब्ल्यूएस और एसटी के लिए एक-एक पद आरक्षित है। लेक्चरर ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक) क्लास वन राजपत्रित के 5 पदों पर भर्ती होगी। इसमें दो अनारक्षित, अनारक्षित एक्ससर्विस मेन, एससी और ओबीसी के लिए एक-एक पद रिजर्व है।
मत्स्य पालन विभाग
दो पद असिस्टेंट डायरेक्टर क्लास वन (राजपत्रित) के भरे जाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें एक पद अनारक्षित एक्ससर्विस मेन और एक पद ओबीसी के लिए रिजर्व रखा गया है।