-
Advertisement
HPTDC || Special tour package || Christmas and New Year
Last Updated on December 17, 2022 by Neha Raina
विंटर सीजन में हिमाचल पर्यटन विकास निगम पर्यटकों के लिए एक विशेष टूर पैकेज लेकर आया है। यह ऑफर खास तौर पर क्रिसमस और नए साल के जश्न को मनाने के लिए लाया गया है।
इस ऑफर में निगम हिमाचल पर्यटकों को 3 अलग-अलग जगहों की सैर करवाएगा। इसमें मनाली- रोहतांग पास- सिस्सू और मनाली, दूसरा मनाली -केलंग- बारालाचा पास- त्रिलोकीनाथ- उदयपुर और मनाली, तीसरा मनाली -त्रिलोकीनाथ- उदयपुर और मनाली एरिया शामिल हैं। निगम पर्यटकों को हिमाचल की इन खूबसूरत वादियों से रूबरू करवाएगा।