-
Advertisement
HPTDC/ Tourists/ Scorching Heat
देश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मैदानी राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुटियां होने के बाद हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से पैक हो गए हैं। शिमला, मनाली, कसौली, चायल, लाहौल स्पीति और किन्नौर सैलानियों से गुलजार हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी तक चल रही है। शिमला के होटलों में वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों में भी कमरों की बुकिंग में भारी बढ़ोतरी हुई है।