-
Advertisement
HPTDC | Tourists | Special Offer |
Last Updated on December 29, 2022 by Neha Raina
न्यू ईयर के मौके पर हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए विशेष ऑफर है। कम किराए पर टूरिस्टों की डिमांड के हिसाब से एचपीटीडीसी बस सेवा देगा। इस दौरान दिल्ली से शिमला और दिल्ली से मनाली रूट पर सबसे ज्यादा बसें दौड़ाई जाएंगी। न्यू ईयर पर एचपीटीडीसी की बसों में दिल्ली से शिमला का सफर एक हजार रुपए में तय होगा। यह सिर्फ एक साइड का किराया रहेगा और आसपास की साइट सीन जैसे मशोबरा, नालादेहरा, कुफरी और फागू जाने के लिए 330 रुपए बस किराया वसूला जाएगा। इसके अलावा दिल्ली से मनाली के लिए 1600 रुपए, दिल्ली से लाहुल.स्पीति के लिए 3500 से 4 हजार किराया लगेगा।