-
Advertisement
हिमाचल में बेकाबू बस खाई में लगी लुढ़कने, बाल-बाल बचे लोग
Last Updated on August 27, 2021 by Vishal Rana
कांगड़ा। हिमाचल (Himachal) के कांगड़ा (Kangra) से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांगड़ा के सुलह हल्के में बस बेकाबू होकर खाई की तरफ लुढ़कने लगी। गनीमत रही कि बस खाई में लुढ़कने से पहले पत्थरों के बीच फंस गई। जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस दुर्घटना में करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना आई है।
यह भी पढ़ें: कुदरत का कहर जारी: हिमाचल के कई हिस्सों में भारी लैंडस्लाइड, एक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम(HRTC) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना के अनुसार हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सुलह विधानसभा क्षेत्र के चंबी के पास शुक्रवार दोपहर बाद एचआरटीसी की एक बस बेकाबू हो गई। अनियंत्रित होकर खाई की तरफ जाने लगी। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी। नहीं तो बड़े स्तर पर जान माल के नुकसान हो सकता था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…