-
Advertisement
Breaking: हिमाचल में सुबह -सवेरे खाई में गिरी बस, चीखों-पुकार मची रही
Last Updated on August 21, 2021 by saroj patrwal
नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में आज सुबह हादसा एक हुआ है। नालागढ़ के तहत जोहड़ जी में ठेडपुरा के पास हिमाचल परिवहन निगम (HRTC) की बस गहरी खाई में गिर गई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
बस में करीब 32 यात्री सवार थे , वे सभी घायल हुए है। इसमें से 4 की हीलत गंभीर है। सभी घायलों का उपचार पट्टा महलोग में किया गया। लेकिन चार गंभीर घायलों को नालागढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दुर्घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। यह बस जोहड़जी से नालागढ़ को जा रही थी। सूचना मिलते ही नालागढ़ के एसडीएम और बद्दी के तहसीलदार, पुलिस अधिकारियों के साथ तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और पट्टा महलोग के सरकारी CHC में घायलों का हाल चाल जाना।
नालागढ़ के एसडीएम हिंदरपाल ने बताया की सुबह उन्हें सूचना मिली की बरोटीवाला सोलन मार्ग पर ठेडपूरा के पास HRTC नालागढ़ डिपो की बस गहरी खाई में गिर गई है। बस में सवार 32 लोगों घायल हुए हैं, जिनमें 4 गंभीर रूप से घायल है। सभी को इलाज के लिए नालागढ़ सरकारी अस्पताल भेज दिया है और घायलों को 2000 हज़ार रुपए फौरी राहत के तौर पर दे दिए है। साथ ही सभी घायलों का इलाज मुफ्त करवाया जायेगा।