-
Advertisement
HRTC की बस हादसे का हुई शिकार दिल्ली जा रही थी, Volvo ने मारी टक्कर
/
HP-1
/
Jun 21 20222 years ago
एचआरटीसी नगरोटा बगवां डिपो की बस पानीपत के समालखा में हादसे का शिकार हुई है। हादसे में करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें एक लडकी के पैर में गंभीर चोट आई है। हादसा आज सुबह छह बजे के करीब उस वक्त हुआ जब मैक्लोडगंज से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस के चालक ने बस को सर्विस लेन में शौचालय जाने के लिए खडा किया तो पीछे आई एक वोल्वो बस ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में वोल्वो बस का भी खासा नुकसान हुआ है।
Tags