- Advertisement -
एचआरटीसी नगरोटा बगवां डिपो की बस पानीपत के समालखा में हादसे का शिकार हुई है। हादसे में करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें एक लडकी के पैर में गंभीर चोट आई है। हादसा आज सुबह छह बजे के करीब उस वक्त हुआ जब मैक्लोडगंज से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस के चालक ने बस को सर्विस लेन में शौचालय जाने के लिए खडा किया तो पीछे आई एक वोल्वो बस ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में वोल्वो बस का भी खासा नुकसान हुआ है।
- Advertisement -