-
Advertisement
एचआरटीसी ने एक दर्जन रूट पर चलाई कैंची, इन रूटों पर नहीं मिलेगी बस सुविधा
Last Updated on April 23, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। हिमाचल में कोरोना महामारी का असर एचआरटीसी (HRTC) पर भी दिखने लगा है। सवारियां कम होने के चलते एचआरटीसी ने अपने लगभग एक दर्जन रूट पर कैंची चला दी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्र रीजनल मैनेजर सुरेश धीमान ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 8 इंटरस्टेट रूटों (Interstate Routes) को या तो बंद कर दिया है या उन्हें अन्य रूटों के साथ मर्ज किया है। वहीं, 4 लोकल रूटों को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से इन आदेशों को लागू कर दिया गया है और बंद किए गए रूट पर शुक्रवार से ही बसें नहीं भेजी जा रही हैं। जिनमें सबसे अहम बस रूट सुबह 7:00 बजे ऊना से बाया नालागढ़ होते हुए शिमला (Shimla) तक जाने वाली सुपरफास्ट बस का भी शामिल है। इसके अलावा सुबह 6:30 बजे ऊना से जालंधर के लिए जाने वाली बस को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal : नकली कागजात लेकर हिमाचल में घुस रही थी पंजाब की बस, पंडोगा बैरियर पर पकड़ी
वहीं सुबह 9:10 पर ऊना से होशियारपुर तक चलने वाली बस को भी बंद कर दिया गया है। सुबह 7:30 बजे चलने वाली भद्रकाली से चंडीगढ़ बस सेवा (Chandigarh Bus Service) को भी बंद कर दिया गया है। सुबह 9:00 बजे कोटला चिंतपुरनी दिल्ली बस सेवा (Delhi Bus Service) को भी रद्द कर दिया गया है। सुबह 9:50 पर ऊना से चलकर वाया संतोषगढ़ पंजाब के नंगल की तरफ जाने वाली गाड़ी भी बंद कर दी गई है। बाद दोपहर 12:30 बजे ऊना से चंडीगढ़ के लिए जाने वाली बस सेवा भी रद्द (Cancelled) कर दी गई है। सुबह 7:30 बजे डाडासीबा से चंडीगढ़ चलने वाली बस को भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा एचआरटीसी ने कुछ लोकल रूट में भी कटौती की है जिनमें 79 हरोली उपमंडल के हलेड़ तक सुबह 8:10 बजे चलने वाली, सुबह 8:30 बजे ऊना से सैली के लिए चलने वाली बस सेवा, सुबह 7:30 बजे ऊना से सासन के लिए चलने वाली बस और बात दोपहर 12:05 पर पूना से ही लिदकोट के लिए जाने वाली एचआरटीसी की बस सेवा को भी स्थगित कर दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group