-
Advertisement
Hungama | Himachal | Congress |
Last Updated on August 11, 2021 by IANS
ऊना। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दल चुनावी बिसात बिछाने की जुगत में जुट गए हैं। खनन के मामले पर आई एनजीटी की रिपोर्ट जिला में इस वक्त सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बन कर सामने आता दिखाई दे रहा है। इसी मुद्दे को लेकर हरोली कांग्रेस ने आज एसडीएम ऑफिस के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हरोली कांग्रेस ने chtsih नेताओं पर जिला भर के नदी नालों में अवैध खनन को बढ़ावा देने और दोनों हाथों से लूट मचाने का आरोप जड़ा। कांग्रेस नेताओं ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप जड़ते हुए स्थानीय chtsih नेता और औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार का इस्तीफा तक मांग डाला।