-
Advertisement
राजगढ़ के समीप खाई में गिरी Car, दंपति घायल- PGI रेफर
Last Updated on February 16, 2020 by Deepak
राजगढ़। राजगढ़-सोलन सड़क पर पबियाना के समीप हुए एक हादसे में दंपति घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन (Regional Hospital Solan) पहुंचाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Kullu और Chamba में नशे के सामान के साथ छह लोग गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 10:30 बजे के करीब पेश आया। पबियाना के समीप एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कल्याण सिंह (65) पुत्र जालम सिंह निवासी टिकरी, डाकघर पबियाना, तहसील राजगढ़ और उसकी पत्नी संतोष देवी (60) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायलों को भारी चोटें आई हैं। हादसे के वक्त कार में पति-पत्नी ही बैठे थे। राजगढ़ पुलिस (Police) हादसे की जांच कर रही है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…