- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में मामूली कहासुनी के बाद पति ने पत्नी पर चाकू (Knife) से हमला (Attack) कर दिया। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को आईजीएमसी (IGMC) में भर्ती किया गया है, जहां पर उसका ऑप्रेशन किया जाना है। मामला शिमला (Shimla) के उपनगर टुटू के शिव नगर में सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दंपति के बीच यह लड़ाई शनिवार रात के समय हुई। पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर हल्की-सी कहासुनी हुई थी, लेकिन बाद में बात इतनी बढ़ गई कि पति (Husband) ने चाकू से पत्नी (Wife) पर हमला कर दिया।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। यह दंपति टुटू में किराए के मकान में रहता है। महिला के पति का नाम गोपाल बताया जा रहा है। वहीं, महिला की उम्र 30 साल के करीब है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर से जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। हालांकि अभी महिला भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। महिला के ठीक होने के बाद पुलिस उसके बयान लेगी। हालांकि अभी महिला पर वार करने वाला आरोपी भी पुलिस के समने नहीं आया है। फिलहाल महिला का उपचार आईजीएमसी में जारी है। एएसपी शिमला कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
- Advertisement -