- Advertisement -
नई दिल्ली। प्लेयर्स अननोन बेटल ग्राउंड यानी पबजी (PUBG) को लेकर सभी में खासा क्रेज है। लोगों को कई बार इस गेम के कारण अपनी जान से भी हाथ गंवाने लग पड़े हैं। ताजा मामले में भी हम आपको पबजी से ही जुड़े एक मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जब एक महिला ने अपने पति को पबजी खेलने से रोका तो गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसी बात से दुखी होकर महिला ने आत्महत्या (Suicide) कर ली।
बता दें, मामला गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद के नरोडा इलाके का है। महिला अपने पति की पबजी खेलने की आदत और सास-ससुर के तानों से परेशान हो चुकी थी। फिलहाल महिला का एक स्थानीय अस्पताल (Hospital) में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जब महिला को उसका पति मार रहा था उसके सास-ससुर ने भी महिला को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इसी से निराश होकर महिला फंदे पर झूल गई। महिला का कहना है कि उसका पति पबजी के कारण उसे नजरअंदाज करता था।
- Advertisement -