-
Advertisement
नई नवेली दुल्हन कमरे में गई खाना देने, वहां पति पहले ही निगल चुका था जहर
Last Updated on August 17, 2021 by Deepak
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव डंगोली में 29 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ (Toxic Substance) निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इसी गांव के निवासी यशपाल पुत्र सोमनाथ के रूप में की गई है। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे रीजनल हॉस्पिटल उना (Una Hospital) से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। पीजीआई (PGI) में उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 4 माह पूर्व ही युवक की शादी भी हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह युवक की पत्नी कमरे में उसे खाना देने के लिए गई, उस वक्त वह बुरी तरह तड़प रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
उसने फौरन परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से फौरन उसे रीजनल हॉस्पिटल ऊना ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक द्वारा कुछ जहरीला पदार्थ निगल ले जाने की बात कही। इसी दौरान यशपाल की हालत और भी नाजुक होती गई जिसके चलते चिकित्सकों ने उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वही पीजीआई में उपचार के दौरान यशपाल की मौत हो गई। डीएसपी हेड क्वार्टर कुलविंदर सिंहने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निकले जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…