-
Advertisement
Himachal : पत्नी से विवाद के चलते पति ने निगला जहरीला पदार्थ, खड्ड में मिला शव
Last Updated on March 20, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के चलते जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मृतक का शव उसके गांव के पास एक खड्ड में मिला है। मामला पुलिस थाना अंब (Amb) के तहत घेबट बेहड़ में पेश आया है। मृतक की पहचान सुरिंदर पुत्र पंजू राम निवासी घेबट बेहड़ के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una Hospital) भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: कुश्ती हारने से दुखी थी दंगल गर्ल गीता-बबीता की बहन, लगा लिया फंदा
बताया जा रहा है कि सुरिंदर का पत्नी के साथ कुछ विवाद था। तीन-चार दिन पहले वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल गया था, लेकिन जब वापस घर आने की बात आई तो पत्नी (Wife) ने आने से इंकार कर दिया। उसके बाद वह अकेला ही अपने बच्चों को साथ लेकर घर आ गया। इसी परेशानी में वह शुक्रवार दोपहर बाद से घर से गायब था। देर शाम को किसी ने उसे गांव से थोड़ी दूर चंगौली-टिब्बी खड्ड के किनारे मृत पड़े देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उधर, डीएसपी सृष्टि पांडे ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मृतक के स्वजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।