- Advertisement -
नई दिल्ली। यह कहना गलत न होगा कि जुए की लत बर्बाद कर के ही छोड़ती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है इंदौर के झंडा चौक से। यहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी को दाव पर लगा दिया। जीतने के बाद जुआरियों ने रुपए की मांग कर महिला से गैंगरेप किया। सिलसिला यहीं नहीं रुका। आरोपी पीड़ित महिला की बेटी से भी संबंध बनाना चाहते थे। किसी तरह पीड़ित महिला और उसकी बेटी वहां से निकल कर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पीड़िता के पति व दो जुआरियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार झंडा चौक निवासी महिला (38) के मुताबिक 14 साल पहले वैध कॉलोनी (पीथमपुर) निवासी किशोर से उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। पति को शराब और जुए की लत है। चार साल में वह घर का सामान और जेवर तक जुए में हार गया। कुछ दिन पहले उसने घनश्याम चौकीदार और नौशाद शेख के साथ जुआ खेला और रुपए के साथ उसे भी दाव पर लगा दिया। जीतने के बाद आरोपियों ने घर आ कर महिला से दुष्कर्म किया और बेटी को भी निशाना बनाने लगे। किसी तरह दोनों पुलिस के पास पुहंची हैं।
- Advertisement -