- Advertisement -
नई दिल्ली। पति की बेवफाई से परेशान पति ने एक ऐसा कदम उठाया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस शख्स की पत्नी अपने प्रेमी (Lover) के साथ भाग गई। इससे दुखी पति ने पहले अपनी पत्नी का पुतला बनाया और पूरे रीति-रिवाजों के साथ उसका अंतिम संस्कार (Funeral) कर दिया। वहीं, महिला के बेटे ने अपनी मां के पुतले को मुखाग्नि दी। बता दें, महिला अपने गांव के ही रहने वाले एक शख्स के साथ 4 जनवरी को भागी है।
मामला झारखंड (Jharkhand) के बोकारो जिला के तेलो थाना क्षेत्र के बंदियो का है। यहां के रहने वाले राजीव कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। महिला अब अपने प्रेमी (Lover) के साथ रांची (Ranchi) में रह रही है। महिला के नाबालिग बेटे ने के नाबालिग (Minor) पुत्र ने अपनी मां के पुतले को मुखाग्नि दी। महिला के पुतले को जलाकर परिवार यह बताना चाहता है कि अब वह उनके लिए मर चुकी है। महिला के पति का कहना है कि अब से उसकी पत्नी से उसके परिवार से कोई रिश्ता नहीं है।
- Advertisement -