- Advertisement -
बेलागवी (कर्नाटक)। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बेलागवी जिले की एक ऐसी घटना जिसे जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक ऐसा पति जो अपनी पत्नी के साथ इस हद तक बदसलूकी कर रहा है कि वह उसे एक कुत्ते के साथ सेक्स करने को मजबूर कर रहा है। यह हैरान कर देने वाली घटना बेलागवी जिले की है, जहां पति द्वारा पत्नी को कुत्ते से सेक्स करने के लिए जबर्दस्ती किए जाने का मामला सामने आया है। इस बारे में पत्नी ने कताकोल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने न सिर्फ उसे कुत्ते से सेक्स करने के लिए जोर दिया, बल्कि उसे खुश न करने के बदले घर से निकालने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपी को कई मामलों के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक ओनर और ड्राइवर है।
महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले चार महीने से आरोपी उसे मोबाइल पर सेक्स विडियो दिखाता था और चाहता था कि महिला भी वैसे ही करे जैसा विडियो में हो रहा हो। हद तो तब हो गई जब पति ने पत्नी को कुत्ते से सेक्स करने के लिए जबर्दस्ती करना शुरू कर दिया। उसने पत्नी को धमकी दी और फिर उसे बच्चों समेत जबर्दस्ती घर से निकालने लगा। इसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत दिखाई है। महिला के मुताबिक, वह पिछले चार महीने से यह अत्याचार झेल रही है। बीते दो सालों से आरोपी उसे पीट रहा था। महिला यह सब सहने को मजबूर थी। महिला से आरोपी की शादी सात साल पहले हुई थी। पुलिस ने आईपीसी सेक्शन 498 ए, 504, 506 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -