- Advertisement -
रेवाड़ी। लव मैरिज (Love Marriage) के तीन महीने बाद जब पत्नी चोर निकली तो पति को यह सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पंखे से लटककर खुदकुशी (Suicide) कर ली। भगत सिंह ने घर से भागकर शादी की थी। 3 हीने तक सब ठीक था। एक दिन अचानक पता चला कि पत्नी चोर है और जेल भी जा चुकी है।
इकलौते पुत्र को खो चुकी मां ने पत्नी के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। रेवाड़ी (Rewari) जिले के गांव बुड़ौली निवासी आईटीआई के छात्र 30 वर्षीय भगत सिंह ने जिले के ही गांव देहलावास निवासी 22 वर्षीय युवती भतेरी के साथ लव मैरिज किया था। बीते दिनों भगत सिंह को उस समय भारी सदमा लगा, जब उसे यह पता चला कि उसकी पत्नी एक चोर (Thieve) है। उसके खिलाफ एक बुड़ौली की दुकान से 72 हजार रुपये चोरी करने का केस दर्ज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नारनौल जेल भेज दिया था। प्रेम में डूबे भगत ने जैसे-तैसे भाग-दौड़ करके उसकी जमानत (Bail) कराई।
जमानत पर छूटने के बाद भतेरी ने आरोप लगा दिया कि चोरी की नगदी उसने अपने पति को दी है। जबकि भगत का कहना था कि उसे तो पता ही नहीं था कि उसकी पत्नी चोर है। जमानत पर छूटने के बाद पत्नी भतेरी अपने पति भगत सिंह के साथ ससुराल जाने की बजाय अपने मायके चली गई। भारी सदमे के दौर से गुजर रहा भगत सिंह शुक्रवार को अपने मामा के गांव मनेठी पहुंचा। उस समय घर पर मामा और परिवार नहीं थे। वे किसी कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। शुक्रवार की रात उसने फंदा (Hanged) लगा लिया। शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -