- Advertisement -
आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक पति ने पत्नी पर तेजाब (Acid) फेंक दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह सब्जी (Vegetables) में तड़का लगा रही थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मूलरूप से फतेहपुर की रहने वाली निशा वर्मा की शादी चार साल पहले नगला गूलर, बोदला सराय निवासी मुकेश वर्मा के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। मुकेश चांदी कारीगर है।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वो पत्नी पर बेवजह शक करता है। इसको लेकर शादी (marriage) के बाद से दोनों के बीच झगड़ा होता था। मुकेश को चिकनपॉक्स हो गया था। डॉक्टर ने उसे घर में दाल और सब्जी में तड़का लगाने से मना किया था। रात को जब वह घर आया तो पत्नी सब्जी में तेल का तड़का लगा रही थी। यह देखकर उसने पत्नी से पूछा और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मुकेश ने निशा को पीट दिया। वह इतना गुस्से में आ गया कि घर में चांदी (silver) साफ करने के लिए रखा तेजाब निशा पर उड़ेल दिया और वहीं से फरार हो गया। वहीं, महिला के परिजनों ने पति मुकेश और उसके कारखाना मालिक मोनू अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज (Case registered) कराया है। उनका आरोप है कि मुकेश दहेज की मांग करता था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Advertisement -