- Advertisement -
नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरसाला यहां पर एक महिला (Women) ने अपने पति (Husband) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई इस एफ़आईआर में इस बात का दावा किया है कि उसका पति उसे मोटी (Fat) कहता था और उसे छोटे कपड़े नहीं पहनने देता था। महिला द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि पीड़ित महिला एक बैंक में काम करती है।
महिला द्वारा बताया गया कि उसकी शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। शादी के एक महीने के बाद ही पति ने उसके मोटापे को लेकर उसे ताना मारना शुरू कर दिया और उसे छोटे कपड़े पहनने से रोकने लगा। महिला का कहना है कि वह जब भी इन सबका विरोध करती तो उसे मारा-पीटा जाता था।महिला का ये भी कहना है कि उसके पति ने उससे कहा है कि वह उसे पसंद नहीं करता, लेकिन अपनी शादी बचाने के लिए वह चुपचाप सबकुछ बर्दाश्त कर रही थी। महिला ने पति पर स्कूटर और लैपटॉप मांगने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने एफआईआर में कहा है कि उसका पति अक्सर उसके साथ लड़ता-झगड़ता है और बहाने से उससे पैसे मांगता है। यहीं नहीं पति ने उसे पैसे नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। महिला का कहना है कि मई में उसकी मां की तबियत खराब हुई, जिस कारण एक महीने के लिए उसे राजकोट में रहना पड़ा। जून में जब वह ससुराल लौटी तो ससुरालवालों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। महिला इसके बाद दो महीने पीजी में रही। बुधवार को वह फिर ससुराल लौटी तो फिर उसे घर में नहीं घुसने दिया गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।
- Advertisement -