-
Advertisement
#Mandi : रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी झुलसे, अस्पताल में चल रहा इलाज
Last Updated on September 18, 2020 by Vishal Rana
मंडी। जिला के सरकाघाट उपमंडल की खलारडू पंचायत के सूरजपुर बाड़ी गांव में रसोई गैस के सिलेंडर में आग (Fire) लगने से पति-पत्नी झुलस गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी को बचाया और स्थानीय अस्पताल ले गएए जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र जैशिराम और उसकी पत्नी तारा देवी अपने घर की रसोई (Kitchen( में खाना बना रहे थे। उन्होंने रसोई गैस के साथ चूल्हा भी जलाया था। खाना बनाते समय सिलेंडर की गैस समाप्त हो गई और उन्होंने नया सिलेंडर लगाने के लिए लाया। जैसे ही दूसरे सिलेंडर को लगाया तो अचानक रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) ने आग पकड़ ली। पति पत्नी ने आग को बुझाने की कोशिश की। इसी कोशिश में पति की बाजू और पत्नी की टांग आग से झुलस गई।
यह भी पढ़ें: #Kullu की गड़सा घाटी में जला अढाई मंजिला लकड़ी का मकान, 10 लाख का हुआ नुकसान
जब वह आग पर काबू नहीं पा सके, तो उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसी घरों के लोग भी इकठे हो गए। उन्होंने सबसे पहले बच्चों को घर से बाहर निकाला। इस दौरान फायर ब्रिगेड से सेवानिवृत्त एक फायर बिग्रेड अधिकारी के घर से आग बुझाने का छोटा सिलेंडर लेकर आए और आग पर काबू पाया। ग़नीमत यह रही कि सिलेंडर फटा नही और समय रहते आग को बुझा दिया गया। हादसे में घायल पति पत्नी को अस्पताल जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार दीनानाथ यादव ने अस्पताल पहुंच कर घायलों को फौरी राहत के तौर पर 5-5 हज़ार रुपए की राहत राशि दी है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel