- Advertisement -
पुणे। हिमाचल में पंचायत चुनाव चल रहे हैं इसी माहौल में एक मजेदार खबर वायरल हो रही है। हालांकि मामला हिमाचल का नहीं लेकिन चुनावों से ही जुड़ा हुआ है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में 15 जनवरी को ग्राम पंचायत चुनाव हुए जिसके नतीजे भी आ गए हैं। इन चुनावों जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों ने खूब धूमधाम से जश्न मनाया। जहां महिलाएं जीती तो पतियों ने उनको खुशी के मारे गोद में उठा लिया। यहां तो सब लॉर्मल था लेकिन जब एक पत्नि ने अपने पति (Husband) को कंधे पर उठाकर खुशी जताई तो हर कोई हैरान रह गया। पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसने पति की जीत की खबर सुनी।
ग्रामपंचायत चुनाव में पति के जीत का अनोखा जश्न!! ।#PUNE के पालु ग्राम पंचायत चुनाव में पति संतोष शंकर गुरव की जीत पर पत्नी रेणुका ने पति को कंधे पर उठाया और झूम उठी।@ndtvindia pic.twitter.com/zyZhhRiZxg
— sunilkumar singh (@sunilcredible) January 19, 2021
मामला पुणे खेड़ तहसील की पालु ग्राम पंचायत का है। पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के नतीजे निकले तो जीतने वालों के परिवार की खुशी देखते बन रही थी। यहां के रहने वाले संतोष शंकर गुरव को सरपंच के चुनाव में जीत मिली। उन्होंने जीत का सारा श्रेय अपनी पत्नी रेणुका को दिया। संतोष शंकर गुरव ने अपने विरोधी को 500 से ज्यादा वोटों से हराया। इस जीत पर उनकी पत्नी रेणुका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही रेणुका गुरव को पता चला कि उसका पति चुनाव में जीत गया है तो वह नाचने लगी। उसने पति को तिलक लगाया फिर पति को कंधे पर उठाकर गांव के चक्कर लगाने लगी। उनके पीछे उनके कार्यकर्ता गुलाल उड़ा रहे थे।
इस महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला की खुशी देखकर गांव वाले भी उसके साथ हो लिए और पति को उठाए रखने के लिए बीच-बीच में उसे सहारा देते रहे। इस दौरान गांव वाले भी महिला के साथ पूरे गांव में घूमे। वीडियो में महिला की खुशी देखते ही बन रही है और लोग भी इस वीडियो पर महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
- Advertisement -