- Advertisement -
Tina Dabi weds Athar Aamir: नई दिल्ली। तीन साल से चल रही प्रेम कहानी को आखिर मंजिल मिल ही गई। IAS Exam-2015 की Topper Tina Dabi और दूसरा स्थान हासिल करने वाले Athar ने Kashmir के पहलगाम की खूबसूरत वादियों में शादी कर ली। कपल ने इस्लामिक और कश्मीरी परंपराओं के तहत शादी की।
शादी के बाद दोनों दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के देवेपोरा मट्टन गांव गए जो अतहर का पैतृक गांव है, यहां उन्होंने रिश्तेदारों व अन्य गणमान्य लोगों के लिए पार्टी आयोजित की। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को पिछले तीन साल से डेट कर रहे थे।
2015 में IAS Exam में सफल होने के बाद जब दोनों नार्थ ब्लॉक में पर्सनल और ट्रेनिंग विभाग के सम्मान समारोह में मिले थे तो Athar Aamir पहली नजर में ही Tina को दिल दे चुके थे।
Tina ने कहा था कि हम लोग सुबह कार्यक्रम में मिले थे और शाम को Athar Aamir उनसे मिलने पहुंच गए थे। वह पहली नजर में प्यार था। Tina ने कहा था कि Athar Aamir बहुत ही अच्छे इंसान हैं। 2016 में Tina ने सोशल साइट पर Athar Aamir के साथ शादी करने की बात कही थी।
- Advertisement -