दूध के ये टोटके अपनाएंगे तो खिंचा चला आएगा मनचाहा जीवनसाथी
Update: Wednesday, October 24, 2018 @ 9:22 AM
किसी भी इंसान के जीवन में शादी बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला होता है जो काफी हद तक उसकी जिंदगी बदल देता है। खासकर लड़कियों के लिए तो यह एक नए जीवन जैसा है। हर लड़की यही सपना देखती है कि उसका जीवनसाथी ऐसा हो जो उसे समझे। लड़कियां अपने जीवसाथी को लेकर काफी सपने देखती हैं और कुछ के पूरे भी होते हैं। आपने भी अपने मनपसंद साथी के सपने देखें होंगे। आज हम आपको दूध के कुछ ऐसे टोटके बताने वाले जिससे आपको मिलेगा आपका मनचाहा जीवनसाथी…

- मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर नियमित रूप से शिवलिंग पर चढ़ाएं और देखिए भोलेनाथ आपकी मनोकामना कैसे पूरी करते हैं।
- यदि सांप को दूध पिलाया जाए तो राहू का उपाय होता है। यह उपाय आप किसी भी शुभ दिन कर सकते हैं।
- दूध में तिल मिलाकर भगवान शिव पर चढ़ाने से समस्त ग्रहों का अनिष्ट टलता है।
- यदि किसी भी अच्छे काम मे भाग्य साथ नहीं देता तो ये खराब ग्रहों की दशा की ओर संकेत करता है। ऐसे में ग्रहों की दशा ठीक करने के लिए आधा दूध और आधा जल मिलाकर इसमें कुछ दाने चीनी के मिलाकर 7 सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- घर में लक्ष्मी के स्थायी वास के लिए एक लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध तथा घी मिला लें। इसे पीपल के पेड़ की छाया के नीचे खड़े होकर पीपल की जड़ में डाले। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है।