-
Advertisement
जानें: Blood Pressure रखना है नॉर्मल तो मॉनसून में क्या खाएं और क्या नहीं?
Last Updated on August 9, 2020 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। आज की व्यस्त लाइफस्टाइल (Lifestyle) में तनाव लोगों के बीच आम समस्या बनता जा रहा है। यह गलत खानपान (Diet) और बिगड़ती हुई दिन चर्चा के कारण हो रहा है। इन तीनों समस्याओं के कारण लोग ब्लड प्रेशर (blood pressure) और हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, इस मानसून के मौसम में पहले से मौजूद बीमारियों वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति में किसी भी बड़े उतार-चढ़ाव से बचने के लिए अपनी डाइट (Diet) की सावधानीपूर्वक निगरानी करनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे कि मानसून में हेल्दी ब्लड प्रेशर (Healthy Blood Pressure) को बनाए रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना है और किन चीजों के सेवन से बचना है।
यह भी पढ़ें: 6 फीट से लंबे लोग सावधान : Corona Infected होने का खतरा दोगुने से भी ज्यादा
इन चीजों का करें नियमित और भरपूर सेवन
1- ब्लड प्रेशर के मरीज मानसून में फलों और सब्जियों का खूब सेवन करें, आप इस मौसम में आसानी से मिलने वाले जामुन, सेब, आलूबुखारा, आड़ू, लौकी, करेला, स्क्वैश और हरी पत्तेदार सब्जियां को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2- आप ग्रीन टी, हिबिस्कस टी और ऊलोंग टी जैसी हर्बल टी का चयन कर सकते हैं। हाइड्रेटेड रहने के लिए पूरे दिन पर्याप्त पानी पिएं।
3- दही की सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। माना जाता है कि हर किसी को रोजाना अपने ब्रेकफास्ट में एक कटोरी दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही को अपनी डेली डाइट में शामिल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
4- ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने नाश्ते में ओट्स को शामिल करना चाहिए। ओट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है।
इन चीजों को खाने से बचना चाहिए
मसाला चाय के साथ डीप फ्राइड स्नैक्स बरसात के दिन के लिए एक स्वादिष्ट आनंद हो सकता है, लेकिन ये हाई ब्लड प्रेशर वाले किसी व्यक्ति के लिए एक हेल्दी ऑप्शन नहीं हो सकता है। हेल्दी स्नैक्स जैसे सूखे फल या फाइबर युक्त स्नैक्स चुनना बेहतर होता है। इसके अलावा, बहुत अधिक सोडियम के सेवन से बचें क्योंकि यह आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।